
हरपाल सिंह
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। पंचकूला पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि आज पंचकूला की नई डीसीपी श्रीमती हिमाद्रि कौशिक ने अपना कार्य भार संभाल लिया। कार्यालय में उनका एएसपी मनप्रीत सिह सूदन आईपीएस नें बुके देकर स्वागत किया ।
नई डीसीपी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वह देहरादून उतराखंड की रहने वाली है उन्होंने बी.ई केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है । इससे पहले वह बतौर एएसपी यमुनानगर व करनाल में रह चुकी है और पंचकूला में बतौर डीसीपी उनकी पहली पोस्टिंग है ।
डीसीपी नें पुलिस अधिकारियो के साथ बातचीत करते हुए बताया कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना और महिलाओं व साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी । उन्होंने बताया कि अपराधों की रोकथाम, महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व नशीली पदार्थों को जड़ से खत्म करना है । इसके साथ ही साइबर अपराधों को लेकर उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और साथ ही पुलिस-पब्लिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।
डीसीपी ने बताया कि पंचकूला शहर राज्य का बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है । यहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए खास ध्यान रखा जाएगा । आम जनता को हर प्रकार की सुविधा जो पुलिस दे सकती उसको देने का प्रयास किया जाएगा ।

