
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
हरिद्वार
जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए अचेत हालत में एक बुजुर्ग की पोटली से निकली डेढ़ लाख से अधिक की नकदी से चिकित्सकों के होश उड़ गए हैं ।चिकित्सकों के अनुसार 108 के माध्यम से भर्ती कराए गए बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंद घंटे बाद ही एम्स रेफर कर दिया था लेकिन कुछ दिन एम्स आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया ।इस जानकारी के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों के लिए लावारिस बुजुर्ग की लाखों की रकम सिर दर्द बन गई है इतनी बड़ी रकम को लेकर अस्पताल के चिकित्सक परेशानी में नजर आ रहे हैं । इसके लिए अस्पताल सीएमएस ने 0 7 सदस्य चिकित्सकों की एक टीम गठित की है जो निर्णय करेगी कि आखिर बुजुर्ग की पोटली से मिली नगदी किसके हवाले की जाए। जिला अस्पताल हरिद्वार सीएमएस डॉक्टर सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 26 फरवरी को 108 की मदद से आपातकालीन कक्ष में अचेत हालात में एक लावारिस बुजुर्ग जिसकी उम्र करीब 80 वर्ष थी को उपचार के लिए लाया गया था जिसके पास एक कपड़ों की पोटली मात्र थी। चिकित्सकों ने लावारिस बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया लेकिन बुजुर्ग की हालत लगातार गंभीर बनी रही जिसको देखते हुए उसे चंद घंटे बाद ही 108 की मदद से एम्स रेफर कर दिया जहां पर बुजुर्ग की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसको आईसीयू में भर्ती कर लिया। जब जिला अस्पताल में आनन फानन में बुजुर्ग को एम्स रेफर किया गया तो उसकी पोटली अस्पताल में छूट गई थी जिसको खोला गया तो उसमें मोटी रकम पाई गई जिसे देखकर चिकित्सक हैरान रह गए ।उन्होंने बताया कि जब पोटली को खोला गया तो उसमें नगदी को गिनने के लिए अस्पताल में कई कर्मचारियों को लगाया गया बुजुर्ग की पोटली से कल 1 लाख 59 हजार 180 रुपए मिले। लावारिस बुजुर्ग की पोटली में मिली रकम को अस्पताल में संजोकर इस आशा से रख लिया गया था कि बुजुर्ग के सही होने पर रकम को उसके हवाले कर दिया जाएगा लेकिन चिकित्सकों को आज जानकारी मिली कि बुजुर्ग की उपचार के दौरान दो दिन पूर्व ही मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के सामने अब सवाल खड़ा हो गया है की लावारिस बुजुर्ग की बड़ी रकम किसके हवाले की जाए जिला अस्पताल के चिकित्सकों के बीच काफी मंथन होने के बाद भी किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका है।
