
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। नई दिल्ली ।
राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं ऐसे संकेत प्रियंका गांधी ने दिए हैं। दिल्ली पहुंचे अमेठी जिला अध्यक्ष। प्रियंका ने राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने का संकेत दिया है ।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना सन्शय दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेसी जिला अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई है ।दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा जाओ तैयारी करो अमेठी हमारा परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है वही चुनाव लड़ेगा। संकेत में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही ।प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर दौड़ गई।।
