
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला। आम आदमी पार्टी कालका विधानसभा में कार्यालय का उद्घाटन किया। आम आदमी पार्टी कालका में बड़ी मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस मौके प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जाइंट सेक्रेटरी भंवर सिंह राणा ने आम आदमी पार्टी का ऑफिस खोला है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी, माइनॉरिटी सेल के प्रधान साहिबद्दीन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेबी धारीवाल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, करण ठाकुर, ओमप्रकाश गुर्जर मौजूद थे।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता बहुत पसंद कर रही है। आम आदमी पार्टी की बिजली गारंटी, स्वास्थ्य गारंटी, शिक्षा गारंटी, रोजगार गारंटी, गांव में युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों को बहुत पसंद आ रही है और लोग आम आदमी पार्टी को बहुत पसंद करते हैं। भंवर सिंह राणा ने कहा की कालका विधानसभा हरियाणा की पहली विधानसभा है और आम आदमी पार्टी ने चुनाव का शंखनाद यहीं से शुरू किया है। कालका के लोग राजनीतिक तौर पर हर पार्टी से उपेक्षित रहे हैं, चाहे वह भाजपा सरकार हो चाहे कांग्रेस सरकार हो। किसी भी सरकार ने कालका की सुध नहीं ली है। आम आदमी पार्टी कालका के विकास के लिए काम करेगी और कालका विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करेगी। भंवर सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में हर वर्ग परेशान है। व्यापारी, महिला, युवा, कर्मचारी, किसान परेशान है। कालका के लोगों ने मन बना लिया है कि दुराचारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आने वाले समय में कालका से आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर विधानसभा में भेजेंगे ताकि कालका की हकों की रक्षा की जा सके। भंवर सिंह राणा ने कहा कि किसान दिल्ली जाकर मुख्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसका वायदा याद दिलाना चाहते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों के रास्ते में कीले गाड़ दी। सारे रास्तों को भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर बना दिया। सीआरपीएफ की बटालियन बढ़ा दी गई। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्यारी है क्या एक चुने हुए प्रधानमंत्री को किसान अपनी बात भी नहीं रख सकते यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है। भंवर सिंह राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले भी किसानों के साथ थी और आज भी किसानों के साथ है हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनको न्याय दिलाएंगे। उनके हकों की लड़ाई में उनके साथ देंगे। अशोक शर्मा ने बताया कि ऑफिस के उद्घाटन के अवसर पर हलवे का लंगर लगाया गया इस अवसर पर नितिन शर्मा, विजय वर्मा, संजीव वर्मा, पुरुषोत्तम दहिया, करण ठाकुर, अतुल साकेत, मंजेश वर्मा, नसीब सिंह, नितेश, नितिन शर्मा, सत्यवीर, अरुण गुप्ता, स्वर्ण पाल, हसनैन सैख पदाधिकारी मौजूद रहे।
