
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पांचवीं बार समन भेजा था। मगर केजरीवाल पहले की तरह इस बार भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए मतलब ईडी के कार्यालय नहीं गए। केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी समन बताया। लेकिन केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा करते हुए दिल्ली में बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि, केजरीवाल एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले हैं। वह अपनी जगह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उनका यह दावा है कि इसके लिए केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि, केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता से उन्हें यह जानकारी मिली है। बताया गया है कि, अरविंद केजरीवाल एक-दो दिनों में अपने विधायकों की बैठक बुलाने जा रहे हैं और उनके बीच में ही वे अपना इस्तीफा देंगे। वे सीएम पद के लिए अपनी धर्म पत्नी का नाम आगे रखेंगे और माना जा रहा है कि इस बात पर सभी विधायक सहमति भी जताएंगे।
सिरसा ने कहा कि, सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ED के सामने पेश होंगे। क्योंकि वे जानते हैं कि जब वे पेश होंगे तो वो ED के पुख्ता सबूतों को नकार नहीं पाएंगे। जैसे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह नहीं नकार पाये। जिस तरह से उनपर कार्रवाई हुई। केजरीवाल पर भी होनी तय है। वे बच नहीं पाएंगे।
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा- वही होगा जो सोरेन के साथ हुआ
इधर दिल्ली बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के कपिल मिश्रा ने कहा कि, दिल्ली शराब घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले ही जेल में हैं और केजरीवाल के साथ वही होगा जो हेमंत सोरेन के साथ हुआ है, हेमंत सोरेन भी ऐसे ही भाग रहे थे लेकिन कोई चोर कितना भी भाग ले अंत में पकड़ा जाता है। इसलिए जिस प्रकार झारखंड के भ्रष्ट सीएम को जेल जाना पड़ा है उसी तरह दिल्ली के महाभ्रष्ट सीएम को भी जेल जाना होगा। कपिल मिश्रा ने कहा कि, अगर केजरीवाल और आप के लोग कहते हैं कि झूठा फंसाया जा रहा है तो वो कोर्ट से जमानत क्यों नहीं ले लेते। वो तो सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन हुआ क्या ?
अरविंद केजरीवाल को इडी के समन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। कानून का शासन तय किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि किसी कानूनी नोटिस को गैरकानूनी बोलना ठीक नहीं है। एजेंसियों को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें जब कोई जानकारी मिलती है तो कोई बड़ा आदमी हो या छोटा आदमी हो उन्हें पूछताछ के लिए बुलाते हैं… अरविंद केजरीवाल को भी अपना बयान इंडी कार्यालय जाकर देना चाहिए। यह बात सब के सामने आ चुकी है कि झारखंड के सीएम रहे हेमंत सोरेन को इडी जमीन घोटाले में गिरफ्तार कर चुकी है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा
इससे पहले ईडी ने सोरेन को 10 समन भेजे थे और पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन सोरेन पेश नहीं हुए ए। आखिर में ईडी ने हेमंत सोरेन पर शिकंजा कस दिया और उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है।
