
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
विधानसभा क्षेत्र कालका में आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल की अगुवाई में गुरु रविदास मंदिर परिसर स्थित अंबेडकर भवन में गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आप जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन हमारा महान संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बनाई गई समिति ने देश को एक महान संविधान दिया। उन्होंने कहा की इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लें। बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा, शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। इसीलिए शिक्षा हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति ही संविधान के महत्व को समझ सकता है। क्योंकि संविधान हमारा आईना है जिसमें हम खुद को देख पाते हैं। इस सबके लिए हमें शिक्षित होना बेहद जरूरी है। हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और राष्ट्र का गौरव बनेंगे । उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी शिक्षा पर को लेकर बेहद गंभीर है। आम आदमी पार्टी लक्ष्य उच्च कोटि की शिक्षा व्यवस्था प्रदान करना है।
वहीं गुरु रविदास सभा के प्रधान हरपाल सिंह ने एवं सभी पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गुरु रविदास सभा अंबेडकर भवन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
