
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया तो राजनीति में रुचि रखने वाले प्रदेश के लोग इस सवाल का जवाब तलाश रहे थे कि सिरसा से 2009 में सांसद रहे डॉक्टर तंवर भाजपा के लिए मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की जगह उम्मीदवार होंगे या पार्टी उन्हें खाली सीट अंबाला सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाएंगी। इधर-उधर से पूछताछ और पड़ताल के बाद यह बात सामने आई है कि हो सकता है वे लोकसभा का चुनाव कहीं से भी ना लड़े, हो सकता है किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़े, हो सकता है उन्हें पार्टी कहीं से भी चुनाव ना लड़ाए। पार्टी भी टिकट से पहले जीत की संभावना पर जरूर गौर करेगी। कुछ लोगों का मानना है कि डॉक्टर अशोक तंवर सिरसा लोकसभा क्षेत्र की किसी रिजर्व सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन दिक्कत यह है कि रतिया रिजर्व सीट पर भाजपा के लक्ष्मण नापा सिटिंग एमएलए हैं और नरवाना में पार्टी जेजेपी के विधायक रामनिवास सूरज खेड़ा को अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार बनाती दिख रही है। यह भी संभव है कि आगामी चुनाव में अशोक डॉक्टर अशोक तंवर चुनाव ही न लड़ें। एक तो उनकी कांग्रेस में एंट्री अनकंडीशनल हुई है दूसरे उसे भारतीय जनता पार्टी के नेता आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दे ,इस आश्वासन के साथ कि उन्हें राज्यसभा में भेज दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी में रहते भी श्री तंवर राज्यसभा की टिकट के लिए प्रयासरत थे। उनकी जगह स्वाति मालीवाल को तरजीह देकर अरविंद केजरीवाल ने एक तरह से डॉक्टर अशोक तंवर को पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हालांकि डॉक्टर तंवर ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का कारण और बताया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर अशोक तंवर को कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ इस तरह से प्रयुक्त कर सकती है कि भाजपा को दलित मतदाताओं में लाभ होने की स्थिति बने। वैसे डॉक्टर अशोक तंवर का मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना सकारात्मक हो सकता है। मुख्यमंत्री इस तरह से भाजपा में आने वाले नेताओं का पूरा ख्याल रखते हैं और डॉक्टर अशोक तंवर को तो उन्होंने अपना भांजा मानना हैं। डा तंवर के ननिहाल मुख्यमंत्री के गांव बनियानी में है। इसके बाद भी ऐसा लग रहा आगामी लोकसभा चुनाव में डॉक्टर अशोक तंवर भाजपा के लिए शायद ही लोकसभा का चुनाव लड़े। पार्टी अब भी अंबाला में नए उम्मीदवार की तलाश कर रही है।

