दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पिंजौर में ज्वेलरी की दुकान (एन के ज्वैलर्स) में चोरी करने की मंशा से आए दो चोर 2 ताली तोड़ चुके थे तीसरा तोड़ने लगे तो अलार्म बज गया चोर सिर पर पांव रखकर भागे और चोरी की बड़ी वारदात टल गई। एन के ज्वैलर्स फर्म के मालिक नंदकिशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर शनिवार से दुकान में चोरी के लिए रेकी कर रहे थे । वह रात को 1:00 बजे चोरी करने आए परंतु कोई गाड़ी आई और वह पकड़े जाने के दर से खिसक गए परंतु सुबह 3:00 बजे फिर आ धमके । उन्होंने दुकान के दो ताले भी तोड़ दिए तीसरा तोड़ने लगे थे कि सायरन बज गया। अब उनके पास भाग जाने के सिवाय कोई चारा नहीं था ।इससे बड़ी वारदात टल गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

