दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला उस समय किया जब राहुल गांधी पश्चिम से पूर्व की अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं।।
समझा जाता है कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के समय उस सीट पर कांग्रेस के समर्पण ने देवड़ा को पार्टी छोड़ने को मजबूर कर दिया जिस सीट से वह चुनाव लड़ने वाले थे। शायद वह सीट कांग्रेस के हिस्से नहीं आई। मिलिंद देवड़ा दक्षिणी मुंबई से चुनाव लड़ते थे। बताया जा रहा है कि मिलिंद शिवसेना उद्धव ठाकरे में जा सकते हैं। देवड़ा परिवार 55 वर्ष से कांग्रेस से जुड़ा राजनीतिक परिवार है। मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा भी सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। मिलिंद यूपीए सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को महाराष्ट्र में भारी नुकसान होने की आशंका है। मिलिंद देवड़ा राहुल गांधी गुट के नेता हैं और महाराष्ट्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं।

