
Darshan khera
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़
एक उपयुक्त नेता को पार्टी में शामिल कर बहुजन समाज पार्टी ने एक ऐसा महत्वपूर्ण फैसला लिया कि एक बार फिर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में हाथी की जीत के आसार बन गए हैं। इस एक फैसले ने यहां के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं ।अब लगता है जगाधरी में अगला मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और बीएसपी के बीच होगा और कांग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। पहले जहां ऐसा लगता था कि जगाधरी क्षेत्र का बसपा का कैडर वोट बैंक विभाजित होगा वहीं अब उसके एकजुट होने और बसपा के पक्ष में मतदान करने के आसार बन गए हैं। हुआ यह है कि जगाधरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल खेड़ा ने बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी है। पार्टी के नेताओं ने काफी सूझबूझ और राजनीतिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए उन्हें पार्टी में शामिल कराया है।शहर के प्रमुख व्यक्ति होने के कारण जहां चुनाव में जगाधरी शहर के 1,10000 से भी अधिक मतदाताओं का बहुमत उम्मीदवार के कारण बीएसपी को वोट डाल सकता हैं, वहीं देहात में दलित वॉटर ही नहीं बसपा के प्रभाव का वोटर भी श्री खेड़ा का प्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर सकता है। अब राजनीतिक पर्यवेक्षक ही नहीं बसपा के प्रभावशाली लोग यह मानकर चल रहे हैं कि श्री खेड़ा की टिकट में कोई शक नहीं है। इस फैसले से कुछ दिन पहले बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के समर्थकों की चिंताएं भी निश्चित तौर पर बढ़ गई होगी। वह जेजेपी छोड़कर बीएसपी में शामिल हुए थे।
जगाधरी क्षेत्र में राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों का मानना है कि दर्शन लाल खेड़ा बीएसपी के लिए जिताऊ उम्मीदवार हैं और उनकी पहचान सामाजिक दृष्टिकोण के एक सकारात्मक नेता की है ।पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने अपना जन संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। समझा जाता है कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाने का आश्वासन दे दिया है। जगाधरी के लोग अब मानने लगे हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अब कांग्रेस पिछड़ जाएगी और मुकाबले भारतीय जनता पार्टी के कंवरपाल गुर्जर और बसपा उम्मीदवार के बीच सिमट कर रह जाएगा। इससे आम आदमी पार्टी को भी भारी नुकसान हो सकता है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के मामले में एक बात सारा देश जानता है कि यहां एक लाख से अधिक शहरी वोटर हार जीत का फैसला करते हैं और दर्शन लाल खेड़ा उनके पहली पसंद के उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। 2019 के चुनाव में भी इन्हीं शहरी मतदाताओं के समर्थन के दम पर भाजपा प्रत्याशी कंवर पाल गुर्जर की नैया पार हुई थी।
