दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला, 30 दिसम्बर (विजेश कुमार) चूँकि वर्ष 2023 अपने समापन के करीब है और हम 2024 नूतन वर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। ठीक उसी प्रकार पिछली जिम्मेवारियों से निकाल हर व्यक्ति नई जिम्मेवारियों के साथ नए साल का स्वागत करेगा। बिल्कुल ठीक वैसे ही ट्राई सिटी के लोगों के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बनी डॉ परी द्वारा एन.जी.ओ. को प्रदान की गई निस्वार्थ सेवाओं की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है।

इस बारे जानकारी देते हुए मशाल एनजीओ सदस्यों द्वारा डॉ परी के अथक समर्पण की सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परी द्वारा कई महिलाओं और बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने का जो प्रयास किया गया है वह सराहनीय है और अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज कल्याण के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है साथ ही उन्होंने डॉक्टर परी को संबोधित करते हुए कहा कि उनका काम बोलता है क्योंकि उन्होंने कभी भी अपने द्वारा किए गए नेक काम किसी के सामने अपने मुंह से बखान नही किए।
उन्होंने वंचितों को मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर अभिनय का। इसके साथ ही वह अपने सपने को साथ लेकर चल रही हैं जिसमें वह मशहूर ब्रांडस के लिए ब्रांड एंबेसडर बनीं हैं। वहां से आने वाली आय को समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद में लगाती हैं। इनके द्वारा शुरू की जा रही दो नई परियोजनाओं ‘उड़ान सपनों की’ और ‘उम्मीद’ के लिए भी डॉ परी बधाई की पात्र हैं। डॉ. परी को चंडीगढ़ की प्रेरणादायक क्वीन की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही इस मौके पर डॉ परी ने सम्पूर्ण देश और समाज को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी महिलाओं को अपनी जिम्मेदारियों के साथ साथ घर से बाहर निकलकर समाज कल्याण व अपने सपनों को भी साकार करने का प्रयास करना चाहिए।
