
रेनू गॉड
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
30 दिसंबर को होने वाले अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने उद्घाटन से ठीक पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी तरह की इच्छा जाहिर की थी। पिछले दिनों श्री योगी ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद यह इच्छा जाहिर की थी इसके बाद रेलवे ने उनकी इच्छा अनुसार फैसला लेते हुए अयोध्या स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने का ऐलान कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय ,लेवल के इस रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीएम योगी यहां पहुंचे थे। उनके साथ रेलवे के कई अधिकारी भी थे निरीक्षण के दौरान श्री योगी ने अधिकारियों से अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किए जाने की इच्छा जताई थी। रेलवे ने सीएम योगी की इच्छा को पूरा करते हुए बुधवार को नाम परिवर्तित करने का फैसला ले लिया।
