
दानिश अली
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com नई दिल्ली
बहुजन समाज पार्टी ने अमरोहा से पार्टी के सांसद दानिश अली को पार्टी की विचारधारा व अनुशासन के विरुद्ध बयान बाजी व कृत्य के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है ।सामने सांसद दानिश अली हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे थे ।दरअसल दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश विधुडी ने उन पर संसद के अंदर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी उसको लेकर संसद से सड़क तक काफी हंगामा मचा था बहुजन समाज पार्टी ने अपने जारी किए गए पत्र में दानिश अली को लिखा है कि आपको अनेकों बार मौखिक रूप से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों विचारधारा एवं अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयान बाजी आदि न करें परंतु इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरुद्ध जाकर कार्य करते आ रहे हैं पार्टी ने आपको की से सदस्यता ग्रहण कराई थी और अमरोहा से चुनाव लड़कर तथा जिताकर लोकसभा में भेजा था लेकिन आप अपने दिए गए आश्वासन को भूलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।
