
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत
राज मोहल्ले वार्ड 1 की मोहन देवी पत्नी राम चंद नाम की एक बुजुर्ग महिला जो घरों में कार्य कर के एक छोटे से कमरे में अपना जीवन व्यतीत कर रही थी की पिछले दिनों आयी बारिश के कारण अचानक उसके घर की छत गिर गयी परमात्मा का रहम रहा कि उस वक्त घर से बाहर थी पड़ोसियों की मदद से छत का मलबा बाहर निकलवाया ओर अब बिना छत के उसी कमरे में रह रही है। असहाय बुजुर्ग महिला ने अपने दुखी ह्रदय से कहा कि में बिना छत के रह रही है और अब सर्दी का मौसम हो गया है में कैसे रहूंगी जिस पर मौके पर पहुचे सामाजिक कार्यकर्ता नकीन मैहरा ने उनका दुख देखते हुए प्रशाशन द्वारा मदद करवाने का आश्वाशन दिया व सोनीपत की सभी सामाजिक संस्थाओं के लोगो,वार्ड के पार्षदों,विधायक व सांसद जी से अनुरोध करते हुए बुजुर्ग महिला की मदद करने की अपील की ताकि बुजुर्ग महिला के सिर पर छत आ सके।
