
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचलुला
कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व महा सचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रीमती मनवीर कौर गिल ने कालका शहर में पहली पातशाही गुरुद्वारा साहिब द्वारा गुरु नानक देव जी की जयंती (गुरु पर्व) पर नगर कीर्तन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कालका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सभा प्रधान श्री हरबंस सिंह की तरफ से सिरोपा पहना कर श्रीमती मनवीर कौर गिल का स्वागत किया गया। श्रीमती गिल जी ने गुरु चरणों में अरदास की ओर हल्का कालका की जनता की सुख समृद्धि कामना की। श्रीमती मनवीर गिल ने कहा की गुरु नानक देव जी ने समस्त विश्व को सत्य का मार्ग दिखाया है । सभी को गुरु के दिखाए सत्य मार्ग पर चलना चाहिए और दुसरो को भी प्रेरित करना चाहिए।
