
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। पंचकूला आज पंचकुला के नाडा गाँव में आसमान फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही लाइब्रेरी में ज़रूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली मनाई गई । इस अवसर पर बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी । बच्चों ने बड़े ही प्यार से फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्षा प्रियंका पुनिया के लिए भी रंगोली बनाई । श्रीमती पुनिया ने कहा कि वो बच्चों का प्यार देखकर विभोर तथा भावुक है । उन्होंने उन ज़रूरतमंद बच्चों को कंबल भी बाँटे जिनके पिता नहीं है ।सभी बच्चों को खाने का सामान भी वितरित किया गया ।आसमान फाउंडेशन द्वारा चलाई गयी इस लाइब्रेरी में शाम को 180 बच्चे पढ़ते हैं । इनके लिए तीन अध्यापक नियुक्त हैं । साथ में बच्चों के पीने के पानी से लेकर शाम के नाश्ते की भी व्यवस्था की जाती है ।इस अवसर पर आसमान फाउंडेशन के संस्थापक मुनीश पुंधीर तथा एपआरओ संजय कौशिक भी उपस्तिथ रहे ।

