दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला 4 नवंबर। द ब्रिटिश स्कूल, सेक्टर 8, पंचकूला में भव्य प्रदर्शनी ‘ कलर् और करएशनस,आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी ‘ का आयोजन किया गया जिसमें एफ.वाई से कक्षा पांचवी के बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया । यह साहित्य और कला दोनों का बहुत सुंदर उत्सव है जिसमें हमारे युवा कहानीकारों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण समिति की मानद महासचिव रंजीता मेहता रहीं। रंजीता मेहता ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और बच्चों की मेहनत को सराहा। साहित्यिक वंडरलैंड में कदम रखते हुए बच्चों द्वारा किए गए कार्य ने सबका मन मोह लिया। असीमित कहानियां -जिंजर जिराफ, शेर और चूहा, लोमड़ी और अंगूर का प्रदर्शन किया गया । बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर कार्य पत्रक और हस्तशिल्प वस्तुओं ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय की निर्देशिका गीतिका सेठी जी ने इस भव्य प्रदर्शनी की प्रशंसा की बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं और उनका प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा कि वे इसी तरह अपने परिश्रम द्वारा अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का परिचय देते हुए जीवन में सफल हो।
