
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला(संतोष सैनी,31.10.23)श्री जिनेंद्र गुरुकुल स्कूल सेक्टर 1 पंचकूला में बच्चों और उनके पैरेंट्स के लिए मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पंचकूला के एसडीम ममता शर्मा ने बहुत और मुख्य अतिथि शिरकत की जिसका स्कूल के प्रिंसिपल लीना सूद (इंगलिश मीडियम) (हिंदी मीडियम) प्रिंसिपल रेनू एवं अन्य अध्यापकों ने उनका भरपूर तालिया बजाकर स्वागत किया। जिसमें बच्चों के पैरंट्स ने कार्यक्रम में बड़-चढ़कर हिस्सा लिया और-और वही स्कूल के बच्चों के लिए गेम्स का आयोजन भी किया गया, बच्चों ने मेहंदी के स्टाल भी लगाए और स्कूल सभी टीचरो के द्वारा स्टाल भी लगाया गया जिसमें बच्चों ने खूब मनोरंजन किया और खाने पीने के अलावा खेलकूद के सभी नियम का पालन किया गया। टीचरों ने स्कूल परिसर में स्टाल लगाए हुए स्टाल में उन्होंने पेरेंट्स की खरीदारी के लिए अलग-अलग तरह के समान सजाए हुए थे जो वहाँ पर स्कूल के पेरेंट्स आए हुए थे उन्होंने खूब खरीदारी की स्कूल की प्रिंसिपल लीना सूद ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों और टीचरों ने भरपूर सहयोग दिया और इसमें उन्होंने बच्चों को ग्रीन पटाखे जलाने का संदेश भी दिया।

प्रदूषित पटाखों को ना जलाने की हिदायत दी
स्कूल की हिन्दी मीडियम प्रिंसिपल रेनू ने कहा कि आज के कार्यक्रम की रूपरेखा बच्चो ने ही तैयार की है। प्रिंसिपल लीना सूद और प्रिंसिपल रेनू ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों एवं सभी टीचरों और पंचकूला वासियो को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ भी दी।
