
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। नरवाना, 18 अक्तृबर (नरेन्द्र जेठी) रेलवे रोड पर शहर के हुडा ग्राऊंड में श्रीरामा भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन के चौथे दिन जनक दरबार, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राम सीता विवाह, कौशल्य महल व कैकई के राजा दशरथ से दो वर मांगने के दृश्य दिखाए गए। मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नेता सतबीर दबलैन ने शिरकत की। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन द्वारा किया गया। वीरवार को मंच पर भरत मिलाप व शूर्पनखा-लक्ष्मण संवाद के दृश्य दिखाए जाएंगे। रामलीला में मंच पर आरती के बाद पहला दृश्य में जनक दरबार दिखाया गया।

जिसमें भगवान परशुराम पहुंच जाते हैं और टूटे धनुष को देखकर आग बबूला हो जाते हैं। इसी बीच परशुराम और लक्ष्मण के बीच कड़ा संवाद होता है। परशुराम लक्ष्मण के उपर परसे से वार करने का प्रयास करते हैं, तभी विश्वामित्र उन्हें रोक देते हैं। परशुराम के जाने के बाद राजा जनक मंत्रियों को बोलकर राजा दशरथ को भगवान राम व सीता के विवाह का निमंत्रण भिजवाते हैं। फिर राजा दशरथ बारात सहित जनक दरबार पहुंच जाते हैं और भगवान राम व सीता एक-दूसरे को वरमाला पहना देते हैं। यह दृश्य देखने आई महिलाएं भी सीता के विवाह पर दिल खोलकर दान देती हैं। उसके बाद दशरथ दरबार में राम को रा’यभिषेक करने का ऐलान कर देता है। किसी तरह से बात मंथरा के कानों तक पहुंच जाती है और वह जाकर रानी कैकई कान भर देती है। रानी कैकई अपने महल में अंधेरा कर मौजूद रहती है और राजा दशरथ महल में पहुंचने के बाद कैकई के इस तरह से नाराज होने का कारण पूछते हंै। काफी देर तक रानी कैकई राज नहीं बताती फिर अंत में वह राजा दशरथ से दो वर एक तो राम की जगह भरत को रा’यभिषेक होना व दूसरा राम को 14 वर्षों के लिए वनों में भेजने का वर मांग बैठती है। यह सुनकर महाराजा दशरथ बेहोश हो जाते हैं। महल में भगवान राम के पहुंचने के बाद इनके बेहोश होने का कारण पूछते हैं और रानी कैकई सारा वृतांत बता देती है।

रामलीला के मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्षमण की भूमिका रामप्रकाश, दशरथ की भूमिका कुलदीप वर्मा, परशुराम की रामनिवास जैन, जनक की भूमिका राजेश बाता, कैकई की हरीश गुप्ता, मंथरा की राकेश सेतिया ने निभाई। रामलीला में संगीत पक्ष की जुम्मेवारी निभा रहे वरिष्ठ संगीतज्ञ मास्टर दयाचन्द शर्मा ने मधुरकण्ठ से बीच बीच में रामायण की चापाईयों को गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया तथा इसके अलावा खुद हारमोनियम, मास्टर अरविन्द गर्ग कैशियो व मास्टर बलदेव ने ढोलकी पर खुब साथ दिया । संगीतज्ञों की यह तिकडी भी अपने मधुर संगीत से रामलीला में चार चान्द लगा रही है । इस मौके पर इस मौके पर प्रधान भारतभूषण गर्ग, पीसीसी सदस्य एडवोकेट सुशील कौशिक, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, डा.एसके सिंगला, नगर परिषद पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुदेश चोपड़ा, अनिल आर्य, राजेंद्र पाल गुप्ता, खजांची बाता, कुलदीप बडनपुर, अचल मित्तल, रामकुमार गर्ग, वेद अरोड़ा, संजय रोहिल्ला मौजूद रहे।
नरवाना : श्रीरामा भारतीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन में मुख्यातिथि आदित्य सुरजेवाला व सतबीर दबलैन को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।

