
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। किशनगढ़, (राजस्थान)
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (जिला न्यायाधीश संवर्ग) श्रीमती नीरजा दाधीच ने पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
सजा के साथ आरोपी को भरना होगा 20 हजार रुपए का जुर्माना
जुर्माना नही भरने जी एवज में भुगतनी होगी एक वर्ष के अतरिक्त कारावास की सजा
13 जनवरी 2018 काे गांधीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9की राधिका विहार कालोनी निवासी आरोपी पति गिरधर सिंह ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी सुमन कवर को मौत के घाट उतार दिया था।
मृतका के बेटे सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पिता को अपनी मां की हत्या का आरोपी माना था।
अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक भंवर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कोर्ट में पेश किए 18 गवाह और 44 महत्वपूर्ण दस्तावेज, अदालत ने सभी पक्षों व तथ्यों को समझने के बाद शुक्रवार को आरोपी पति को सजा सुनाई।
