दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने विश्वस्त सहयोगी अजय माकन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त कर ही दिया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद कौन बंसल का स्थान लिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष बने अजय माकन।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां पवन बंसल को इस पद पर बनाए रखने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने बहुत जोर लगाया वहीं अजय माकन को कोषाध्यक्ष नही बनाए जाने लिए कई नेताओं ने जोर आजमाईश की। इनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी सामने आया है। अजय माकन का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उसे समय सामना आमना सामना हुआ था जब वह राजस्थान के प्रभारी थे। बाद में अजय माकन ने अपना पद छोड़ दिया था। इन परिस्थितियों में भी राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी का कोषाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद देकर एक खास संदेश दे दिया है।
