
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। पिंजौर, 3 अक्टूबर।
पिछले करीब दो से तीन महीने हो गए पिंजौर-कालका क्षेत्र में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है जिसको लेकर सरकार और सम्बंधित विभाग गम्भीर नजर नही आ रहा यह आरोप आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने लगाए उन्होंने कहा कि वो परिवार जोड़ो अभियान में घर घर जा रहे हैं उन्हें लोगो से जानकारी मिली कि ज्यादातर घरों में परिवार का एक सदस्य बीमार पड़ा है। उप्पल ने कहा कि गत वर्ष भी बुखार के इन्ही दिनों में बहुत ज्यादा केस आए थे कई लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ी थी सरकार ने इस पर भी कोई सबक नही लिया अभी तक भी कोई गम्भीर नही है। गत दिनों मढावाला बुखार से युवक की मौत के बाद सम्बंधित विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य की टीमें मौके पर पहुंची और फॉगिंग की, अगर विभाग पहले ही वहां पर सक्रियता से काम करते तो यह न होता। अभी भी पिंजौर शहर और स्लम बस्तियों में लोग बीमार है। प्रशासन क्षेत्र में फॉगिंग करवाए और जहा लोग बीमार है वहां मौके पर जाकर आसपास लोगो के टैस्ट करवाए। हमारी पार्टी लोगो को स्वास्थ्य से सम्बंधित सुविधाए देने को गम्भीर है जिसका परिणाम दिल्ली और पंजाब में देखा जा सकता है। जल्द ही पार्टी प्रशासन से क्षेत्र में फॉगिंग और जहा लोग बीमार है वहा पर टैस्ट करवाने के लिए मांग पत्र सौंपेगा।
