
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली ।जनता की मांग को देखते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 2000 के नोट जमा करने और बदलवाने की डेडलाइन बढ़कर 7 अक्टूबर कर दी है। जनता को इसके लिए जहां एक सप्ताह का और समय मिल गया है वहीं रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि डेडलाइंस समाप्त होने के बाद भी इस मामले में घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक ने 19 ऐसे केंद्र बनाए हैं जहां इसके बाद भी 2000 के नोट जमा कराए जा सकते हैं परंतु इस मामले में ध्यान रखने की बात है कि एक बार में 20000 से ज्यादा की 2000 के नोट जमा नहीं कराया जा सकेंगे। आपको ध्यान है कि आरबीआई ने 2000 के नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय तय किया था परंतु यह सीमा समाप्त होने से पहले ही रिजर्व बैंक ने जनता की मांग के मध्य नजर एक सप्ताह का समय बढ़कर 7 अक्टूबर कर दिया है ।इस मामले में रिजर्व बैंक में एक सर्कुलर जारी कर दिया है।
