दक्ष दर्पण समाचार सेवा
फतह सिंह उजाला गुरुग्राम 27 सितम्बर । 01. मार्च.2022 को पूर्ण मनचन्दा नामक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के कार्यालय में एक लिखित शिकायत कुछ व्यक्तियों द्वारा एसपीआर रोड पर गाँव बेगमपुर खटोला, गुरुग्राम में इसकी जमीन के जाली/फर्जी कागजात के आधार पर पंजीकृत कराकर हड़पने के सम्बन्ध में दी गई। गुरुग्राम पुलिस द्वारा शिकायत की जांच के उपरान्त दिनांक 16. मार्च.2022 को जाली/फर्जी कागजातों के आधार पर जमीन पंजीकरण कराकर हड़पने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में धारा 120-बी, 420, 467, 468, 471 भा.द.स. के तहत मामला दर्ज किया गया।
विकास कुमार अरोङा पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा उपरोक्त अभियोग में एक एसआईटी गठित की गई व अभियोग से सम्बन्धित दस्तावेजों व आरोपियों व उनके साथी आरोपियों के बारे में विभिन्न जानकारी एकत्रित करने इत्यादि के दिशा-निर्देश/आदेश दिए गए। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए जीपीए के रिकार्ड की असल बही व जीपीए के रिकार्ड रजिस्टर में रिकार्ड की जांच की गई तो जीपीए के रिकॉर्ड रजिस्टर का वह पेज फटा मिला जिसमें उक्त जमीन की जीपीए का इन्द्राज किया गया था, गुरुग्राम पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही करते विभिन्न रिकॉर्ड, दस्तावेज, साक्ष्य व जानकारी एकत्रित की गई जिनके परिमास्वरुप अभियोग में संलिप्त मिले आरोपियों में से 04 आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सुभाष चन्द निवासी गाँव टोडापुर हेलीमण्डी (गुरुग्राम) वर्तमान पता साऊथ सिटी-2 (गुरुग्राम), टोनी यादव निवासी गाँव टोडापुर हेलीमण्डी (गुरुग्राम), संजय गोस्वामी (रिकॉर्ड कीपर तहसील कालकाजी, दिल्ली) व भीम सिंह राठी निवासी सूर्य विहार, गुरुग्राम के रुप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19. सितंबर.2023 को आरोपी सुभाष चन्द व टोनी यादव को गुरुग्राम से, दिनांक 20. सितंबर.2023 को संजय गोस्वामी को दिल्ली से तथा दिनांक 26. सितंबर.2023 को भीम सिंह राठी को गुरुग्राम स नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए सभी उपरोक्त आरोपियों से की गई पुलिस पूछताछ तथा पुलिस टीम द्वारा एकत्रित की गई जानकारी के आधार पर नियामानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अभियोग की धोखाधङी में संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कङी कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विकास कुमार अरोङा , पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने कहा है कि गुरुग्राम पुलिस भ्रष्टाचार में जीरो-टॉलरेन्स की नीति पर कार्य करती है। अतः किसी भी प्रकार के मामलों में किसी भी तरह से यदि किसी भी पुलिस कर्मचारी/अधिकारी की संलिप्ता पाई जाती है तो उसके खिलाफ तत्परता से कङी कार्यवाही की जाएगी। सभी कर्मचारी/अधिकारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी व समर्पण के साथ करें।
