दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। कांग्रेस पार्टी के नेता राजेश पधाना का नीलोखेड़ी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के गांव सग्गा पहुंचने पर फूल और मालाओ जोरदार स्वागत किया गया , राजेश पधाना ने बताया कि भाजपा -जजपा सरकार ने प्रदेश को लुटने का काम किया है, भाजपा जजपा किसान विरोधी सरकार है, नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सारी सड़के टुटी हुई है काम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है,जो जजपा पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र 5100रुपये पेंशन देने का वादा किया गया था 5100 पेंशन देने में रही असफल, देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 6 हज़ार रुपए पेंशन देने का काम करेंगे, सिलेंडर 500रूपये दिया जाएगा, फैमिली आईडी प्रॉपर्टी आईडी को खत्म किया जाएगा,इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विक्रम राणा,
धीरा नरवाल सगा, प्रेमचंद, रामकिशन वाल्मीकि, ज्ञान सिंह, सुखदेव,बीर सिंह, धर्मपाल वाल्मीकि, सत्तू वाल्मीकि, सोनू नरवाल आदि मौजूद रहे।

