दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
फतह सिंह उजाला गुरुग्राम 23 सितम्बर । 23. अगस्त . 2023 को अजय सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दी कि इनकी कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा कंपनी व इसके परिवार के सदस्यो के बैंक खातों से लगभग 85 लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए गए हैं । इस शिकायत पर पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में धारा 408, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व 43 & 66 डी आईटी एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। निरीक्षक जसवीर, प्रबंधक पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने इस मामले में आरोपी को 20. सितंबर . 2023 को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अमित त्रेहान निवासी फरीदाबाद के रूप मे हुई। पूछताछ में आरोपी ने बतलाया कि ज्यादा पैसे कमाने की नीयत से इसने फ्रॉड तरीके से राशि को अन्य बैंक खाते मे जमा करवा दिया व ठगी हुई राशि को इसने शॉपिंग पर भी खर्च कर दिया था। आरोपी को माननीय न्यायलय के सम्मुख पेश करके 05 दिन की पुलिस हिरासत पर लिया गया है।
