
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पंचकुला के प्रिंसिपल महा सिंह सिंधु ने पाई अकैडमी की फाउंडर तथा लाइफ कोच प्रियंका पुनिया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया ।अध्यापकों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी प्रियंका पुनिया ने इमोशन केयर तथा सकारात्मक सोच पर पीजीटी साइंस , पीजीटी इंगलिश , हेड मास्टर्स तथा प्रिंसिपल्स को अपना व्यक्तव्य दिया ।श्रीमती प्रियंका एक शिक्षाविद , एंटर प्रेन्योर तथा समाज सेविका है ,पाई अकैडमी की संस्थापक हैं तथा विमेन इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में टेक्निकल इम्पोवरमेंट काउंसिल की नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में वो लडकियों की टेक्निकल शिक्षा पर काम कर रही है ।वो अपनी कार्यशालाओं के द्वारा छात्राओं तथा महिलाओं में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट , कम्युनिकेशन स्किल तथा पब्लिक स्पीकिंग को बढावा दे रही है। उन्हे उनके सामाजिक कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा भी सम्मनित किया गया है। श्रीमती पुनिया इण्डियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस बेस ट्रेनिंग कैम्प भानु तथा हरियाणा पुलिस अकैडमी मधुबन में भी अपना व्यक्तव्य दे चुकी हैं ।इसके साथ ही वे 100 से अधिक स्कूल तथा कॉलेजों में स्टूडेंट्स को इमोशनल इंटेलिजेंस के लिए काउंसिल कर चुकी है ।आसमान एनजीओ के साथ मिलकर वो चार ई यानी एजुकेशन , एनवायरनमेंट , इम्पोवरमेंट तथा इमोशंस पर काम करती है ।
श्रीमती प्रियंका पुनिया ने अपने व्याख्यान में भावनात्मक बुद्वि ,समर्पण, टीम वर्क इत्यादि के महत्व को बताते हुए सकारात्मक सोच, सोच से विश्वास और विश्वास से वातावरण बनने के बारे में अध्यापकों को प्रेरणा दी गई । इन्होने अपने व्याखान में अपने अनुभव के आधार पर मानव जीवन को सृजनात्मक बनाने के लिए प्रेरणा दी गई। श्री महा सिंह सिंधु ने कहा कि इस व्यक्तव्य से अध्यापकों को बच्चों के भाव समझने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी । उनके अनुसार समय समय पर अध्यापकों का मनोबल बढ़ाने के लिये भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जायेगा ।इस अवसर पर दीप्ति तथा रजनी मैडम भी उपस्थित रही ।
