
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
बाबा दीपा दास सेवा समिति जहाजगढ़ की ओर से आज ग्राम जहाजगढ़ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया एवं इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया I

रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्म शक्ति संजीवनी हॉस्पिटल बहादुरगढ़ ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं ग्राम संरक्षक जहाजगढ़ डॉक्टर सुरेंद्र आर्य ने कार्यक्रम में शिरकत की I मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेंद्र आर्य ने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया I

सभी रक्तदाताओं को ब्याज लगाकर उनका उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I डॉक्टर सुरेंद्र आर्य ने सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया I
डॉ सुरेंद्र आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि आपात स्थिति में लोगों का जीवन बचाने के लिए एक-एक बूंद रक्त की आवश्यकता होती है I रक्त अनमोल है, रक्त की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती I इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है I कार्यक्रम के संयोजक जतिन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रक्तदान शिविर में ग्राम जहाजगढ़ के 41 युवाओं ने रक्तदान किया l

रक्तदान शिविर के सफल संचालन उपरांत ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल ब्लड बैंक की इंचार्ज सुमन शर्मा को शाल देकर सम्मानित किया गया I बाबा दीपा दास सेवा समिति जहाजगढ़ की ओर से वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं ग्राम संरक्षक जहाजगढ़ डॉक्टर सुरेंद्र आर्य को शाल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया I
डॉ आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के युवाओं को गांव के विकास के लिए आगे आना चाहिए I गांव की तरक्की और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें हमेशा तैयार रहना चाहिए I सभी युवा मिलकर गांव में एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें I रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से जतिन यादव श्याम कुमार श्री कृष्णा सतबीर लखीराम वीरेंद्र कुमार प्रवीण कुमार बलवान सिंह अजय कुमार एडवोकेट एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे I

जतिन यादव जहाजगढ़
