सुभाष कोहली
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका। निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश “जिंदगी का अर्थ बन जाता है, जब वो दूसरों के लिए जिया जाता है।” तो रक्तदान जैसे महादान से जुड़कर अपने जीवन का सही अर्थ समझें तथा दूसरों के कल्याण के लिए जीवन जीएं। इसी भावना को लेकर स्थानीय सत्संग भवन रेलवे रोड कालका में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ पी निरंकारी एवं चेयरमैन कृष्ण लांबा, व समाज सेवी सुभाष शर्मा ने किया। इस अवसर पर 153 श्रद्वालुओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। जिसमें से 83 पुरुष और 10 महिलाओं से रक्त लिया गया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए जोनल इंचार्ज ओ पी निरंकारी ने कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के वचन है कि रक्त दान मानव का मानवता से सम्बन्ध बनाता है। यही रक्तदान की श्रेष्ठता है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने मानवता के लिए समर्पित जीवन जीने के लिए सभी निरंकारी श्रद्वालुओं को रक्तदान देने की प्रेरणा दी तथा कहा कि “रक्त नालियों में नहीं, नाडियों में बहना चाहिए।’’ विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सन्त निरंकारी मिशन समाज से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, चाहे आज यह रक्तदान शिविर है या 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस।
नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लांबा ने कहा कि रक्तदान जैसे यज्ञ में सेवा करने पर सभी रक्तदाताओं को बधाई। इस अवसर पर स्थानीय ब्रांच के संयोजक तारा सिंह, मुखी जगदीश राम निरंकारी, मनबीर कौर गिल, ब्राह्मण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमारी, किसान यूनियन के जिला जनरल सेक्रेटरी मनजीत सिंह, प्रधान कर्म सिंह आदि ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर सेवा की। सिविल अस्पताल पंचकूला सैक्टर 6 के डॉक्टर सनिग्धा गोयल 8 सदस्यों की टीम के साथ पहुंचे। संयोजक तारा सिंह ने रक्तदाताओं व आसपास के क्षेत्र के श्रद्वालुओं का पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी श्रद्धालु सतगुरू के आदेश को ही सर्वोच्च मानते हैं इसलिए रक्तदान, स्वच्छ जल स्रोत, स्वच्छ आसपास, वृक्षारोपण जैसे मानवीय कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर योगदान दे रहे हैं।

