
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर
30 अगस्त
हल्का कालका मे रायतन क्षेत्र के गाँव चपेहर मे गाँव वासियों के द्वारा श्री गोगा जाहर वीर के वार्षिक मेले व भंडारे का आयोजन करवाया गया। इस आयोजन पर गांव की कमेटी द्वारा स्वर्गीय आत्माराम पहलवान की याद में तीसरी विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया।
इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दिलबाग सिंह नैन ने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं का रुझान उन्हें नशे से दूर रखता है खेलो से शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि जजपा भाजपा गठबंधन सरकार खेलों व खिलाड़ियों के प्रति अपने किए गए वादों के प्रति प्रतिबद्ध है, जिसके चलते हरियाणा के युवाओं ने देश विदेश में खेलों में हरियाणा का नाम रोशन किया है। इस मौके पर गाँव की कमेटी द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। दिलबाग सिंह नैन ने विजेता घोषित पहलवानों को ईनाम भी दिया गया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिला मीडिया प्रभारी जोरा सिंह, बी सी सेल के जिलाध्यक्ष कृष्ण चपेहर, बिल्लू टिब्बी,बिल्ला चपेहर, गुरचरण सिंह अम्बका, सुखदेव सरपंच टिब्बी, भाटिया सरपंच चिक्कन, रमेश नंबरदार चपेहर, हन्नी सिंह, अन्य जजपा कार्यकर्ता हरेराम सिंह रमेश नंबरदार दोपहर रामकरण पूर्व सरपंच सफर मोतीराम जगविंदर सिंह नंबरदार संजू नीलू संजू , काला भगत गोगामेडी छपऐहर रामकरण कोठी वाला लखविंदर रोहित छपैहर चमन छपैहर बिंदु छपैहर गुरबख्श चमन बोरिया दीपू भोगपुर आजाद टिब्बी अखाड़ा भोगपुर शिवराम अखाड़ा नयागांव व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


