दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रोहतक
लेह-लद्दाख में हुए सड़क हादसे में रोहतक के गद्दी खेड़ी गांव का जवान शहीद हो गया। उसकी शहादत की सूचना पर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। अंकित के घर रिश्तेदार और लोग परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। परिवार भी पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा है।
गांव गद्दी खेड़ी निवासी अंकित ने 2019 में आर्मी जॉइन की थी। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। वह 311 मेड रेजिमेंट में तैनात थे। अंकित का एक छोटा भाई भी है, जो खेतीबाड़ी का काम करता है।

