दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुर रानी(संतोष सैनी,16 अगस्त 2023).
जेजेपी के जिला प्रवक्ता बलबीर कुमार सैनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले माननीय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा स्कूलों के नाम देश की सीमाओं पर हुए शहीदों के नाम पर रखने की जो घोषणा की थी।उसे पूरा करते हुए जिला पंचकूला के पाँच स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है।जिसमें बरवाला शिक्षण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली का नाम शहीद सिपाही पृथ्वी सिंह के नाम पर व गवर्नमेंट हाई स्कूल जलौली का नाम शहीद रोहित कौशल के नाम पर रखा गया।इसके अलावा पिंजौर शिक्षण खंड के तीन स्कूल जिनमें से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7, पंचकूला का नाम शहीद मेजर संदीप सागर के नाम पर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर का नाम कारगिल शहीद फ्लाइंग अफसर जी एस ढींडसा के नाम पर व गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 20 पंचकूला का नाम शहीद मेजर अनुज राजपूत के नाम रखा गया है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन डी वी सिंह ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद सैनिकों को मान सम्मान देने से शहीद सैनिकों के परिवारजनों का जनता में आदर सम्मान बढ़ेगा।

