
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज सेक्टर 12 पंचकुला में पूर्व शहरी जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के कार्यालय में तिरंगा भारत की आन -बान- शान को बड़े हर्षोल्लास के साथ फहराकर आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया गया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, पार्षद वार्ड 14 एवं जजपा हल्का अध्यक्ष पंचकूला सुशील गर्ग, पार्षद वार्ड 9 के पार्षद एवं जेकेएमएस के जिला अध्यक्ष राजेश निषाद, जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एवं एमिनेंट सिटिजन सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति के सी भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी भीम गॉड ,ईश्वर सिंहमार, आरपी यादव, सुरेंद्र चड्ढा ,जगदीश तवर, रामकुमार भोरिया, हीरामन वर्मा, वीरू कौशिक ,बलदेव नेहरा उपस्थित रहे।
