फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा गुरुग्राम 08 अगस्त । 10. जुलाई.2023 अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी की ओर से अधिकृत व्यक्ति ने पुलिस चौकी एसपीआर गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि इनकी कंपनी सामान ट्रांसपोर्ट का काम करती है और कोई व्यक्ति इनकी कंपनी का नाम व जीएसटी नंबर का इस्तेमाल करके ट्रांसपोर्ट का काम करता है तथा इनकी कम्पनी के नाम से सामान ट्रांसपोर्ट का काम करके इनकी कम्पनी व लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। इस शिकायत पर थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया उप-निरीक्षक उमेश कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी एसपीआर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 04 आरोपियों को दिनांक 06. अगस्त.2023 को पुणे, महाराष्ट्र से काबू किया गया, जिनकी पहचान नरेंद्र, दिनेश, रिंकू व सन्नी के रूप में हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी उपरोक्त धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी ललित का साथ देते थे तथा इसके बदले इन्हें रुपए मिलते थे। आरोपी दिनेश ने धोखाधड़ी में प्रयोग किया गया बैंक खाता, नरेंद्र व सन्नी ने धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए मोबाइल सिम अपने नाम से निकलवा कर मुख्य आरोपी को दे रखे थे। इससे पहले दिनांक 24. जुलाई.2023 को गिरफ्तार किए गए आरोपी सज्जन कुमार से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ था कि यह (आरोपी सज्जन कुमार) व इसका भतीजा ललित शर्मा पिछले 5-6 वर्ष से बेंगलुरु में रहकर पैकर्स एंड मूवर्स का काम करते थे तथा इन्होंने अपनी एक कंपनी विनीत रोडलाइंस के नाम से रजिस्टर करवा रखी थी तथा इनका गुरुग्राम स्थित एक कंपनी रिम्स बीजसर्व प्राइवेट लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। रिम्स बीजसर्व प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट मूव मायकार डॉट इन पर लोग अपना सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए रिक्वेस्ट भेजते थे। रिम्स कंपनी द्वारा यह रिक्वेस्ट अपने 04 वेंडर्स के पास भेज दी जाती थी जिसमें से एक वेंडर विनीत रोडलाइंस था। जिसके बाद ये कंपनी ग्राहक से संपर्क करके उनका सामान एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाते थे, लेकिन इस काम में आरोपियों को ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था ज्यादा अधिक मुनाफा कमाने के लिए इन्होंने देश की नामी कंपनी अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स के नाम से इनके यहां काम करने वाले भोले-भाले लोगों के नाम से सिम निकलवा कर उनके द्वारा ग्राहकों से संपर्क करते थे तथा उनसे अधिक रुपए वसूलते थे तथा अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का जीएसटी नंबर प्रयोग करके जीएसटी का पैसा भी बचाते थे । आरोपियों के कब्जा से 11 सिमकार्ड्स बरामद की गई है।
