
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला ,; 5 अगस्त को आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष डा सुशील गुप्ता चंडीगढ़ में थे। पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव साथ ओम प्रकाश गुज्जर ने पार्टी द्वारा शुरू किए गए बिजली आंदोलन को लेकर श्री गुप्ता से भेंट की और इस विषय पर उनसे चर्चा भी की। दोनों नेताओं ने हरियाणा की राजनीतिक स्थिति, मेवात क्षेत्र में बिगड़े हालातो पर भी विचार विमर्श किया। श्री गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष को कालका विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान यहां नदी नालों पुल आदि टूटने से आवागमन अवरुद्ध होने की समस्या से जूझ रही जनता और इससे व्यापार में हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता सरदार गुरजीत सिंह ,आशीष राणा ,भूपेन्द्र राणा , निखिल राणा भी उनके साथ थे।
