
हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
डेराबस्सी, 5 अगस्त( )
भारत विकास परिषद डेराबस्सी की ओर से इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट में तुलसी के पौधे बांटे गए। तुलसी के पौधे बांटने के साथ-साथ लोगों को इसके फायदों के बारे में भी जागरूक किया गया।
जानकारी देते हुए परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने बताया कि डेराबसी के नजदीक गांव जवाहरपुर के औद्योगिक केंद्र बिंदु पर कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को तुलसी के 101 पौधे वितरित किए गए।
स्टार इंडिया इलेक्ट्रिकल में पौधों का वितरण करने के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को तुलसी का महत्व समझाते हुए कहा कि तुलसी को आंगन का अमृत कहा जाता है, हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है. तुलसी के पौधे के बिना हिंदू घर अधूरा माना जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा अधूरी है। तुलसी कई प्रकार की होती है जैसे राम तुलसी, श्याम तुलसी, श्वेत विष्णु तुलसी, वन तुलसी, नींबू तुलसी आदि लेकिन राम तुलसी और श्याम तुलसी ही घरों में रखी जाती है।
तुलसी में औषधीय गुण होते हैं। इसकी पतियों से सर्दी, बुखार, खांसी, मलेरिया, सिरदर्द आदि भी ठीक हो जाते हैं। कई लोग तुलसी की माला भी पहनते हैं
इसलिए हमें घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय कालिया, कपिल गुप्ता व अजय कालिया मौजूद रहे।
