दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह बयान कि जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपित को पकड़ने के लिए हरियाणा गई,तो हरियाणा पुलिस ने सहयोग करने की बजाय उल्टा राजस्थान पुलिस पर एफआईआर कर दी। उन्होंने कहा कि गहलोत के इस झूठे बयान के समर्थन में भुपेंद्र सिंह हुड्डा का साथ देना हुड्डा की पिक एंड चूज़ राजनीति का हिस्सा है ।जिस आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी,उसकी पत्नी गर्भवती थी ।पुलिस के अमानवीय आचरण के चलते उसके बच्चे की गर्भ में मौत हो गई और उस शिकायत के आधार पर वह एफआईआर हुई थी।जिसके बच्चे की मौत हुई,उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में भी की थी।भरतपुर पुलिस ने ख़ुद ट्वीट कर कहा था कि हरियाणा पुलिस पूरा सहयोग कर रही है ।भिवानी में राजस्थान पुलिस 15 दिन से अधिक रही उनके खाने और ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा ने की।शायद राजनीति के लाभ-हानि को देखते हुए हुड्डा साहब द्वारा मामन ख़ान को तुरंत क्लीनचिट देना,हरियाणा की एक बिलखती माँ,सिसकते दम तोड़ते बच्चे के साथ खड़ा होना ठीक नही लगा।
श्री यादव ने कहा कि राजनीति चाहे कितनी भी कर लीजिए हुड्डा साहब दंगे का कोई भी गुनहगार बचेगा नहीं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव
