
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल विधानसभा क्षेत्र कालका के रायपुर रानी ब्लॉक के मानक टबरा गांव में पहुंचे और मानकटबरा गांव के युवाओं से संवाद किया। गांव के युवाओं ने भी रंजीत उप्पल से अपने मन की बात की। वहां के युवाओं ने बताया कि बेरोजगारी ने हमारी हालत खराब कर दी है। हम पढ़ने लिखने के बाद भी तसला उठाकर मजदूरी कर रहे हैं। ऐसे युवा नशों का शिकार हो रहे हैं।अब तो इस सरकार से हमें कोई आशा नहीं कि हमें नौकरी मिल सकती है और हम अपने परिवार का गुजारा कर पाएंगे। रंजीत उप्पल युवाओं को आश्वासन दिया की आम आदमी पार्टी युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है।आम आदमी पार्टी का लक्ष्य ना केवल बेहतर शिक्षा देकर युवाओं के चरित्र का निर्माण करना बल्कि पर लिख जाने के बाद परिवार का
पोषण करने के लिए रोजगार भी दिया जाए। उन्होंने युवाओं को बताया की आम आदमी पार्टी की सरकार ने लगभग तीस हजार नौकरी पंजाब में दी है, और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा आप हौसला रखो और एक मौका केजरीवाल को दे दो, हरियाणा की दशा आम आदमी पार्टी बदल के रख देगी। उनके इस वक्तव्य के दौरान कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक शर्मा, गुरचरण सिंह करणपुर, विजय वर्मा भी मौजूद रहे।
