दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़, 30 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 33 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट सूरजभान काजल, प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में 11 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में एडवोकेट पंकज मेहता, एडवोकेट ओम प्रकाश सिहाग और एडवोकेट सुखराज सिंह बराड़ को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। एडवोकेट जेएन भारद्वाज को प्रदेश प्रधान महासचिव, एडवोकेट मेघराज यादव को प्रदेश संगठन सचिव, एडवोकेट बीरेंद्र धनखड़ को प्रदेश प्रवक्ता, एडवोकेट सुधीर धनखड़ को प्रदेश प्रचार सचिव, एडवोकेट योगेश मोदी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, एडवोकेट पवन पूनिया और एडवोकेट रविंद्र मेहरा को आईटी कोऑर्डिनेटर तथा एडवोकेट अजय इंदोरा को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Balwan suhag
इनके अलावा जेजेपी कानूनी सेल में अंबाला जिले में एडवोकेट वीरेंद्र नगला, भिवानी में एडवोकेट देवेंद्र नकीपुर, दादरी में एडवोकेट आनंद गोदारा, फतेहाबाद में एडवोकेट सुरेश परोचा, फरीदाबाद में एडवोकेट गुलाब रावत, गुरुग्राम में एडवोकेट सतवीर तंवर, हिसार में एडवोकेट प्रभु दयाल जाखड़, झज्जर में एडवोकेट वरुण ग्रेवाल, जींद में नरवाना बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट नवीन चोपड़ा, कैथल में एडवोकेट चरण सिंह, कुरुक्षेत्र में एडवोकेट सुमेर सैनी और करनाल में एडवोकेट धर्मबीर खरकाली को जिला संयोजक बनाया गया हैं। इसी तरह महेंद्रगढ़ जिले में एडवोकेट प्रमोद ताखर, मेवात में एडवोकेट कृति सोनी, पलवल में एडवोकेट राम रतन मलिक, पंचकुला में एडवोकेट विवेक सांगा, पानीपत में एडवोकेट अजय बिंझोल, रेवाड़ी में एडवोकेट अरुण यादव, रोहतक में एडवोकेट रवि खत्री, सिरसा में एडवोकेट संदीप कंबोज, सोनीपत में एडवोकेट सुरेंद्र खासा और यमुनानगर एडवोकेट सुलतान सिंह पावनी कानूनी प्रकोष्ठ में जिला संयोजक होंगे।

Suraj Bhan Kajal
