
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 16 अगस्त।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने 15 अगस्त को जिला मुख्यालय ‘पंचकमल’ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, वाइस चेयरमैन नरेश सेन, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा सहित तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने सभी जिलावासियों को 80वां स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ भाजपा आज़ादी के पर्व को धूम धाम से मनाती है और इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा, शहीदों के स्मारकों पर स्वछता अभियान, पुष्पांजलि जैसे कार्यक्रमों का आयोजन ज़िले के सभी मंडलों में किया जा रहा है।
