
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत:आज 7अगस्त को गन्नौर विधानसभा के गांव देवडू स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिर में उनकी जन्म स्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश श्रद्धा पूर्वक रखा गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संयोजक सोनीपत लोकसभा मन की बात कार्यक्रम आजाद सिंह नेहरा इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस पवित्र मिट्टी को 29 जुलाई को वाराणसी से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह जी सेणी प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता आज पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार सामाजिक न्याय मंत्री श्री कृष्ण बेदी और अन्य नेता ले कर आए और गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर मे विधि विधान से पुजा करके रखा गया। उसके बाद 4अगस्त को
गुरुग्राम मे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं की मोजुदगी में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को सौपी गई जिसको खरखोदा मे विधायक पवन खरखोदा को सौपी गई जिसको वहां के रविदास मंदिर मे रखा गया तथा आज 7 अगस्त को भव्य कार्यक्रम में सोनीपत जिले के सभी 15 मण्डल अध्यक्षों को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बडौली ने वहां के रविदास मंदिर मे पुजा करके सोपी गई इस पवित्र मिट्टी को प्रदेश के हर गांव मे स्थापित किया जाएगा इसका उद्देश्य यूवा पीढ़ी को संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जन कल्याणकारी वाणी को और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को जन जन तक पहुंचाना है इस अवसर पर सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जेन इस कार्यक्रम के जिला संयोजक शमशेर तुफान मण्डल अध्यक्ष श्रवण कोशिक मंदिर समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह मण्डल महामंत्री दीपक नैन अमनदीप जिला परिषद सदस्य कविता शर्मा, कृष्ण कुमार सुदामा राणा आजाद सिंह सौदा पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
