
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
Panchkula : पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर 14 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश गोयल मतदाताओं पर निर्णायक प्रभाव छोड़ रहे हैं। इसका कारण उनका इंजीनियर, कामयाब बिजनेस मैंन के बाद समाज सेवा में आना है। वह पढ़े-लिखे ही नहीं कढ़े हुए व्यक्ति जान पडते हैं। श्री गोयल मंगलवार को सेक्टर 20 की एक सोसाइटी में चुनाव प्रचार करने आए तो उनके भाषण के अंश और उनके समर्थन में कही गई बात व्यवहारिक ही नहीं स्वीकार्य भी रही। तोल तोल कर बोलने वाले श्री गोयल ने कई चीजे बड़ी प्रमुखता से और प्रभावित तरीके से उठाई। जिसमें शिक्षा, जन समस्या, बुजुर्गों की अपेक्षाएं,खेल और मनोरंजन की भी चर्चा की गई। सबसे खास बात उन्होंने यह कहीं कि उन्हें मौका मिला तो वह अपने वार्ड को मॉडल वार्ड बना कर दिखाएंगे ।
उन्होंने कई उदाहरण और दृष्टांत पेश कर यह साबित कर दिया कि वह न केवल छोटी से बड़ी सारी समस्याओं को जानते हैं बल्कि उनके पास उनका समाधान भी है। श्री गोयल ने एक बात यह भी की कि वे स्थायीत्व को अहमियत देते हैं और खुद स्थाई व्यक्ति हैं। श्री गोयल की प्रस्तुति पर लोगों ने जिस तरह से उनका समर्थन किया उसे भाजपा और उम्मीदवार के लिए सकारात्मक कहा जाएगा। श्री गोयल ने अपने लिए ही नहीं मेयर उम्मीदवार और पास के वार्ड नंबर 15 की भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका के लिए भी वोट मांगे। वार्ड नंबर 14 की बात करें तो यह बताना जरूरी है कि इस वार्ड में भाजपा की टिकट के ही प्रबल दावेदार पूर्व पार्षद सुशील गर्ग ने बदली हुई परिस्थितियों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बडोली ने उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया। इस कार्यक्रम में सुशील
गर्ग भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन और प्रबंधन समाजसेवी योगेंद्र क्वात्रा द्वारा बहुत ही कुशलता पूर्वक किया गया। इसमें वार्ड के मौजीज लोग शामिल हुए। अधिकांश वक्ताओं ने इस बात की चिंता व्यक्त की की सोसाइटियों के लोग मतदान के मामले में फ़ीसड्डी रह जाते हैं। उन्हें यह गलती अब की बार बिल्कुल नहीं करनी हैं।
