
image साभार।
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
मुम्बई ।
पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मी कि हत्या पर अंडरवर्ल्ड में एक बार फिर भू-चाल आ गया, फिर से लारेंस विश्नोई गैंग और पाकिस्तान के माफिया डॉन शहजाद भट्टी आमने-सामने आ गये, पाकिस्तान के माफिया डॉन शहजाद भट्टी ने हाल ही में लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से डाली गई एक पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट में लारेंस विश्नोई गैंग ने गुरदासपुर की घटना में पुलिस पर चलाई गई गोली की निंदा की और इस घटना का बदला लेने की बात कही इस पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने कहा कि नाजायज पोस्ट डालकर सिर्फ शोहरत बटोरने की कोशिश की जा रही है। पहले अपने पुराने बदले पूरे कर लो, फिर बड़ी-बड़ी बातें करना। माफिया डॉन भट्टी ने उदाहरण देते हुए कहा दुबई में जिस व्यक्ति का गला काटा गया, पहले उसका बदला लेकर दिखाओ। सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नाम कमाना आसान है। शहजाद भट्टी ने कहा तुम खुद अपने देश के गद्दार हो और फेम हासिल करने के लिए ऐसी झूठी पोस्ट डालते हो। अंत में भट्टी ने कहा, मैं भी इंतजार करूंगा कि तुम कब तक बदला लेते हो। लॉरेंस विश्नोई गैंग की ये धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान को दी गई थी। आंतकी संगठन के नाम से पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है।

