
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़: आज दिनांक 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला सोनीपत की तरफ से बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद चेयरमैन एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री मती मोनिका दहिया द्वारा जिला परिषद भवन में किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज जिला टोली संयोजक एवं मन की बात कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक आजाद सिंह नेहरा राई से विधायक श्री मती कृष्णा गहलावत सोनीपत से विधायक निखिल मदान जिला महामंत्री तरुण देवीदास ने भी बजट पर विस्तार से चर्चा की तथा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी गई मंच संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य कविता शर्मा ने किया इस अवसर पर सीमा सबौली चेयरमैन राई ब्लाक सितेंद्र दहिया चेयरमैन रोहट ब्लाक पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी सोनीपत कुलदीप नांगल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा गर्ग जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वस्तिका आर्या सुनिता आर्या तथा काफी संख्या मे महिलाऐं विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं भी उपस्थित रही ।
