
दक्ष दर्पण समाचार सेवा गन्नौर।
आज 31 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लोकसभा संयोजक आजाद सिंह नेहरा गन्नौर गांव मे शिव मंदिर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयरमैन अरुण त्यागी द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अति विशिष्ट अतिथि के रुप मे परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी की परम शिष्या साध्वी समाहिता जी के प्रवचन सुनने पहुंचे ।

इस अवसर पर पुजनीय साध्वी जी ने उनको स्मृति चिन्ह देकर अपना आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित सैनी मण्डल अध्यक्ष श्रवण कौशिक पार्षद हरिन्द्र त्यागी और सतबीर शर्मा तथा जयपाल शर्मा राजेंद्र त्यागी कुलदीप रोहिल्ला आदि भी उपस्थित रहे।
