
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम 30 दिसंबर । नेपाली मूल की महिला द्वारा बहन के कैंसर ईलाज का नाम पर धोखाधडी करने के प्रकरण में गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-I (ईओडब्ल्यू-I) द्वारा एक गंभीर आर्थिक अपराध के मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया, उक्त आरोपी ने महिला मित्र के साथ मिलकर एक सीनियर सिटीजन से कैंसर के इलाज के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देना पाया गया है।
10 जुलाई 2025 को आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम से जांच के उपरांत एक शिकायत पुलिस थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में प्राप्त हुई गई, जिसमें शिकायतकर्ता एक सीनियर सिटीजन ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इसे एक नेपाली मूल की महिल यांगजी शेरपा उर्फ याना द्वारा बहन के कैंसर के इलाज के नाम पर पिछले 01 वर्ष में 02 करोड़ 21 लाख रूपये ऐंठ लिए । विश्वाश दिलाने के लिए उपरोक्त महिला यांगजी शेरपा द्वारा इसके पास रूपये भेजने के फर्जी स्क्रीनशॉट भेज दिए । अगर रूपये न भेजे तो आत्महत्या करने की धमकी देने लगी । उपरोक्त महिला द्वारा शिकायकर्ता को बहन के इलाज के नाम पर धोखाधडी से रूपये लेने, रूपये भेजने के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजने व ब्लैकमेल करके करीब 02 करोड़ रूपये की ठगी करना पाया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया । मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम को सौंपी गई। ईओडब्ल्यू-I की पुलिस टीम द्वारा अभियोग में विधिसम्मत कार्यवाही एवं गहन अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम की टीम ने पुलिस प्रणाली एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से उपरोक्त अभियोग में ठगी की वारदात में संलिप्त 01 आरोपी सोमवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजहर अहमद (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा-स्नातक.) निवासी बड़ा गली कबूतरखाना, जिला हैदराबाद (तेलंगाना) के रूप में हुई।
प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मूल रूप से हैदराबाद का निवासी है व इसने इसकी महिला मित्र (यांगजी शेरपा उर्फ यामा) के साथ मिलकर उपरोक्त शिकायतकर्ता से करीब 02 करोड़ रूपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि इसकी महिला मित्र यांगजी शेरपा उर्फ यामा ने बहन के ईलाज के नाम से उपरोक्त शिकायतकर्ता से मई 2024 से लेकर अप्रैल 2025 तक 02 करोड़ 18 लाख रूपये लिए थे । वापस करने का विश्वाश दिलाने के नाम पर करीब 18 लाख रूपये भेजे व इसके साथ रूपये भेजने के नाम पर फर्जी स्क्रीनशॉट शिकायकर्ता के पास भेजे थे। आरोपी ने बताया कि जिस बैंक खाते में रूपये ट्रांसफर होते थे वो बैंक खाता इसकी महिला मित्र यांगजी शेरपा का था । महिला जिस मोबाइल फोन से कॉल करती थी वह मोबाइल नंबर उपरोक्त आरोपी अजहर अहमद का था । आरोपी अजहर ने महिला मित्र के बैंक खाते से ठगे गए रूपये खुदके बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय हैदराबाद में पेश करके 4 दिन पुलिस राहदारी रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इसके अन्य सहयोगियों की पहचान, अन्य संभावित वारदातों का खुलासा, अभियोग ने ठगे हुए रूपये से संबंधित पूछताछ की जाएगी।
