दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
आप जानते हैं कि नागरिकों और पटवारियों में परस्पर बहस होना इसलिए स्वाभाविक है कि पटवारी कई मामलों में काम की चीज माना जाता है और लोग तरह-तरह के काम के लिए उसके पास आते जाते रहते हैं। यह देखा गया है कि बहुत से पटवारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते हैं परंतु उन पर जिम्मेदारी भी बहुत-बहुत होती है। यह भी देखा गया है कि प्रशासन उन पर बेगार भी थोप देता है। कुछ भी हो पटवारी गांव में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिनिधि माना जाता है इसलिए लोग उसका सम्मान भी करते देखे जाते हैं परंतु पंचकूला जिले के सुल्तानपुर गांव के एक व्यक्ति ने रायपुर रानी में पटवारी से कथित तौर पर न केवल बहस की बल्कि तैश में आकर उसका गला ही पकड़ लिया। उसे यह अनाधिकार चेष्टा महंगी पड़ी और उसके खिलाफ पटवारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यहां कानून यह कहता है कि पटवारी कहीं गलती पर था भी तो संबंधित नागरिक को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था बल्कि उसकी शिकायत करनी चाहिए थी। परंतु यहां हम यह कह और सोच सकते हैं कि गुस्सा व्यक्ति के विवेक को खो जाता है बेशक इसके लिए उसे बाद में पछताना पड़े।

image Panchkula update
