सोमवार रातः
पत्नीः आज तुम दारू पी कर आये हो?
पति: अरे, आज आफिस में फोरेन से आये क्लायंट्स के साथ मीटिंग थी, इसलिये पीनी पड़ी।
मंगलवार रातः
पत्नीः आज तुम फिर दारू पी कर आये हो?
पति: अरे, भई, आज मेरे एक कलीग की सगाई थी, उसने पार्टी दी थी।
बुधवार रातः
पत्नी: आज भी पी कर आये हो?
पतिः क्या बोलूँ! आज एक दोस्त का ब्रेकअप हो गया। बहुत उदास था बेचारा ! अब उसका मूड सुधारना मेरा फर्ज था या नहीं था!
गुरुवार रातः
पत्नी: आज फिर? अब क्या हुआ? फिर ब्रेकअप?
पतिः नहीं। आज आफिस में वर्क लोड बहुत था, बहुत टेंशन हो गयी थी, सो…”
शुक्रवार रातः
पत्नीः अब आज क्यों?
पति: अरे, जिस कलीग की सगाई हुई थी न मंगलवार को, आज उसकी शादी थी। अब खुशी के इतने बड़े मौके पर तो… नहीं!”
शनिवार रातः
पत्नीः आज ! आज क्या कहना है?
पतिः कॉलेज टाइम के फ्रेंड मिल गये थे, वो डिस्को ले गये, वहाँ जबरदस्ती पिला दी। मैने बहुत मना किया पर कम्बख्त नहीं माने।
रविवार रातः
पत्नी: अरे, अब क्या हो गया?
पतिः बिल्ले की माँ, हद है तेरे वाली भी! अब क्या आदमी का बच्चा एक दिन भी अपनी खुद की मर्जी से नहीं पी सकता?

साभार।
