
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल27अक्टूबर(ब्यूरो चीफ) पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही कोमल भूना के लिए ग्रामवासी आगे आ चुके हैं ग्रामवासी पिछले दो दिन से गांव से सहायता राशि एकत्रित करने में लगे हुए हैं जैसे ही कोमल का समाचार दैनिक दक्ष दर्पण में प्रकाशित होता है और समाचार सभी ग्रुपों में भेजा जाता है तो औंकार गऊशाला सेवा ट्रस्ट भूना के प्रधान फौजी रामदत्त कश्यप ग्राम पंचायत भूना के पंच दलबीर सिंह कश्यप पंच अली खान बंटी कश्यप अमन कश्यप बंटी राणा प्रदीप कश्यप ने 51000 की सहायता राशि कोमल के घर पहुंच कर कोमल की माता को सौंपी ट्रस्ट के प्रधान रामदत्त फौजी और उसके साथ पहुंचे सभी समाजसेवी युवा साथियों ने कोमल की माता को विश्वास दिलाते हुए कहा है की सभी ग्रामवासी कोमल के परिवार के साथ है अभी गांव से सहायता राशि एकत्रित की जा रही है कोमल के इलाज पर जितना पैसा लगेगा गांव के युवा समाजसेवी साथी गांव से और आसपास के अन्य दानी सज्जनों से यह सहायता राशि एकत्रित करेंगे ताकि शीघ्र से शीघ्र कोमल का ऑपरेशन हो सके और कोमल फिर से अपने पैरों पर चल फिर सके कोमल के बड़े भाई अजय ने कहा कि हम बहुत गरीब घर से हैं हम तीनों बहन भाई मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन जिस दिन से कोमल के साथ ये हादसा हुआ है हमारे परिवार के हालात और भी अधिक बिगड़ गए हैं जैसे ही ग्रामवासी सहयोग राशि लेकर हमारे घर पहुंचते हैं तो हमें बहुत हौसला हुआ है की इस गांव भूना में एक से एक दानवीर हैं जिन्होंने कोमल के इलाज के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है अजय ने दैनिक दक्ष दर्पण का धन्यवाद करते हुए कहा है कि कोमल के गरीब परिवार की आवाज को जन-जन तक पहुंच रहा है इसके साथ उसने सभी दान वीर सज्जनों का भी धन्यवाद किया है जो इस मुसीबत के समय में गरीब परिवार की सहायता कर रहे हैं
