
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकुला: महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद एवं सद्प्रेरणा द्वारा निस्वार्थ, निष्काम सेवा भाव से कार्य कर रही संस्था श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट पंचकुला के चेयरमैन शाम लाल बंसल की अध्यक्षता मे फाउंडर ट्रस्टीयों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर से परविंदर ढींगरा को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा महासचिव धर्मपाल सिंगला को एवं कोषाध्यक्ष नीरज मित्तल को बनाया गया। जबकि ट्रस्ट में महिला विंग की अध्यक्ष रूपाली वनीत जैन को बनाने बारे फ़ेसला लिया गया।

उपस्थित सभी फाउंडर ट्रस्टियों द्वारा चारों पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन शाम लाल बंसल, अध्यक्ष परविंदर ढींगरा, महासचिव धर्मपाल सिंगला, कोषाध्यक्ष नीरज मित्तल, फाऊंडर ट्रस्टी दीपक लूथरा, वृषभान गर्ग, वनीत जैन, अभिषेक मित्तल, सुशील बिंदल, रिम्पी गर्ग उपस्थित रहे।
